दैनिक आवाज जनादेश संवाददाता दिल्ली / शिमला
होली से पहले आम जनता को बड़ा झटका लगा है। एक तरफ तो घरेलू एलपीजी
(एलपीजी ) सिलेंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है, वहीं
दूसरी तरफ कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से ढाबों और खाने पीने की अन्य
दुकानों पर लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। एक मार्च से घरेलू
गैस सिलेंडर में 50 तो कमर्शियल सिलेंडर में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई
है।
नई दरों के बाद हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1180 रुपए के करीब
पहुंच गई है। पहले 1130 रुपए में सिलेंडर मिल रहा था। बढ़िया कमर्शियल
सिलेंडर की कीमत 2257 के करीब तो नार्मल 2240 के करीब पहुंच गई है।
कांगड़ा में इंडेन सिलेंडर की बात करें तो अब 1180 में मिलेगा। बढ़िया
कमर्शियल सिलेंडर 2257 रुपए का हो गया है। हालांकि, गैस एजेंसी कमर्शियल
सिलेंडर पर अपनी तरफ से डिस्काउंट देती है। डिस्काउंट देकर भी सिलेंडर
2200 रुपए के आसपास मिलेगा।
बता दें कि हर माह की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के
दामों में संशोधन करती हैं। कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले भी बढ़ते रहे
हैं। पर घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आठ माह के बाद इजाफा किया गया
है। यह कीमतें आज से लागू हो गई हैं।
वहीं, बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट या 0.10
फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई एमसीएलआर दर आज 1 मार्च, 2023 से लागू कर दी
गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब बैंक से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन
समेत सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। अब ग्राहकों को ज्यादा ईएमआई (
ईएम्आई )देनी होगी।