आनी स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग के तत्वाधान में आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों में कार्यरत आशा वर्कर को स्वास्थ्य सम्बन्धी विभिन्न रोगों बारे प्रशिक्षण दिया गया। बी एम ओ डॉक्टर भागवत प्रकाश मेहता ने बताया कि मुख,आंख, कान, नाक,गला,एवं आपातकालीन देखभाल बारे 5 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। पहले दिन सी एच ओ निधि शर्मा,सुशीला शर्मा,ने दांतो कि देखभाल,आंखो का रोगों से बचाव,बारे बताया गया। दूसरे सत्र में प्रशिक्षित प्रभा ज्योति,स्वीटी शर्मा ने नाक,कान,गला,में होने वाले रोगियों और वायरस आदि की पहचान और बचाव आदि जानकारी दी गई। डॉक्टर भागवत प्रकाश ने कहा कि आनी ब्लॉक की 37 पंचायतों में 66 आशा वर्कर कार्य कर रही है। इस सभी को मुख रोगों बारे पहचान एवम जांच बारे पूरी जानकारी दी गई है। गांव में कोई भी आपातकालीन स्थिति आने पर दुर्घटना या अन्य स्थिति में घायल व बीमार रोगियों को मौके पर कैसे सुरक्षित रखा जाए ये सब बातें इन कार्यशाला में सिखाई गई है। ताकि सभी आशा वर्कर्ज अपने अपने कार्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं दे सके। गांव के लोग स्वास्थ्य सेवायो का लाभ मौके पर ले सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ग्रामीणों के स्वास्थ्य सेवा देने के लिए विभिन्न सुविधायों के माध्यम से सेवाएं देने में तत्पर है। डॉक्टर मेहता ने जनता से आग्रह किया है कि कोई भी बीमार होने पर स्वयं इलाज करने में जल्दी न करे अपने नजदीकी हैल्थ सेंटर या नजदीक सरकारी अस्पताल में जाकर तुरंत रोगों की जांच करवानी चाहिए। गांव में आपात स्थिति में आशा वर्कर्ज सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क करना चाहिए। इस कार्यशाला में बी एम ओ डॉक्टर भागवत प्रकाश मेहता,ट्रेनर सी एच ओ निधि शर्मा,सुशीला शर्मा,प्रभा ज्योति,स्वीटी शर्मा,आशा वर्कर यूनियन की प्रधान सरोज ठाकुर, जमुना ठाकुर,सुषमा,विमला देवी,सूरमा देवी,संगीता शर्मा सहित 37 पंचायतों में कार्यरत आशा वर्कर शामिल थी।