चमन शर्मा आनी
आनी उपमण्डल के तहत हिमालयन मॉडल स्कूल आनी में अग्नि शमन शाखा आनी के कर्मचारियों द्वारा हिमालयन मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विद्यार्थियों को आग से किस तरह से बचाव किया जाता है उसके बारे में जानकारी प्रदान की गई। अग्निशमन विभाग की शाखा आनी के अधिकारी बी आर शर्मा व उनके सहयोगी द्वारा आपदा के बचाव के विभिन्न तरीके बताए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर, अन्य अध्यापक वर्ग, वह सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।