Awaz Jana Desh | awazjanadesh.in
अंतरार्ष्ट्रीय

कांग्रेस ने गरीब को समझा हमेशा मात्र वोट बैंक – रजत ठाकुर 

धर्मपुर-मंडी
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गरीबों को मात्र अपना वोट बैंक समझकर चुनावों के समय में इस्तेमाल किया है और कभी भी गरीब कल्याण के बारे में नहीं सोचा। यह जुबानी हमला हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जन संपर्क अभियान के दौरान मंडी जिला के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर ने कांग्रेस पर बोला है। उन्होंने अपने जन संपर्क अभियान के दौरान धर्मपुर के घरवासड़ा में आयोजित एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को केवल अपना परंपरागत वोट बैंक समझा है। जबकि हकिकत यह है कि कांग्रेस ने इतने वर्ष सत्ता में रह कर गरीब कल्याण के बारे में नहीं सोचा। रजत ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबों को चुनावों के समय में डरा धमका कर वोट लेती है और बाद में गरीबों को भूल जाती है। रजत ठाकुर कहा कि इसके विपरीत भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब कल्याण को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ जनता को मिल रहा है। वहीं उन्होंने धर्मपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी पर भी जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। रजत ने बताया कि घरवासड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी ने कई वादे किए लेकिन जीतने के बाद लोगों से संपर्क तक बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चुनावों के समय में कई प्रकार की बातें कर लोगों को केवल बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें वह सफल नहीं हो पाएंगे।
बाइट—-रजत ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र

Related posts

मुख्यमंत्री ने की भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समीक्षा की अध्यक्षता 

Awaz Janadesh

श्री कृष्ण बेदी द्वारा डॉ. संजीव की पुस्तक ‘पाबूजी की फड़’ का विमोचन।…

Editor@Admin

युवा शक्ति संगठन ईकाई लडभड़ोल के सौजन्य से लडभड़ोल स्कूल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ…

Editor@Admin

Leave a Comment