Awaz Jana Desh | awazjanadesh.in
धर्म एवं संस्कति

महालक्ष्मी मंदिर में गूंजे गोवर्धननाथ जी के जयघोष

आगराः बल्केश्वर में यमुना के तट स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गोबर से 15 फुट लंबी प्रतिमा बनाई गई, जिसका सभी श्रद्धालुओं ने पूजन किया और परिक्रमा लगाकर मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना की।
महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय विधि एवं न्य़ाय राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मेलों से श्रद्धा तो बढ़ती है, मेल-मिलाप का भी ये जरिया होते हैं। इससे पूर्व प्रातः महालक्ष्मी माता की पोशाक चढ़ाई और फूल बंगला सजाया गया। अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर के अलावा संरक्षक आदर्श नंदन गुप्त, पूर्व पार्षद दीपक ढल, अविनाश राना, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मोहन कुमार गर्ग, संजीव अग्रवाल, मनोज जैन, कौशल बंसल, पंजावानी, पवन जैन, रीतेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अश्वनी जैन, ममता सिंघल, के पी सिंह महेश जौहरी, ऋषि अग्रवाल, डॉ पंकज भाटिया, अनुराधा भाटिया आदि ने पूजन किया। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा की विसर्जन यात्रा शनिवार को सुबह आठ बजे निकाली जाएगी।

Related posts

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी में किया गया पौधारोपण : अम्बिका शर्मा।

Editor@Admin

जानिए धनतेरस कब है? 2021 कैसे उठाएं लाभ? क्या है तिथि एवं शुभ मुहूर्त

Editor@Admin

हिमाचल में भी लंपी वायरस का कहर 2630 गौवंश की गई जान, खतरे में 35,147 पशुधन, गौ वंशों की आंखों में आंसू कुछ तो करो सरकार : अनिल शर्मा…

Editor@Admin

Leave a Comment