दैनिक आवाज जनादेश- वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
आलू की फसल के संबंध में किसानों को दी गई जानकारियां।
कुरुक्षेत्र, 21 सितम्बर : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी सिंह ने बताया कि आलू की फसल को लाभकारी एवं रोग मुक्त करने के लिए निरंतर अनुसंधान जारी हैं। उन्होंने बताया कि आज भारतीय कृषि में विदेशों से भी बेहतर आलू की किस्में आ चुकी हैं। इन फसलों से अधिक लाभ एवं अच्छी फसल लेने के लिए कुशल कृषि विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन जरूरी है। डा. सी. बी सिंह ने किसानों को आलु की फसल से जुड़ी विभिन्न जानकारियां विस्तार पूर्वक दी। मौसम परिवर्तन का बार बार होना भी फसल के उत्पादन को प्रभावित करता है। उन्होंने किसानों को आलु की फसल में विभिन्न कीट तथा रोगों के बारे में व उनके समाधान के बारे में बताया। वर्तमान समय में तो आलू की ऐसी किस्में है जिनमें पानी की बचत के साथ साथ कीटनाशकों एवं उर्वरकों के खर्चों से भी बचा जा सकता है।
जानकारी देते हुए कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।