दैनिक आवाज जनादेश – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से चेयरमैन रामकरण व विधायक सुभाष सुधा ने 1634.81 की लागत निर्मित दो प्रोजेक्ट का उद्घाटन व नरवाना नहर ब्रांच पर 673.63 लाख की लागत से बनने वाले पुल की रखी आधारशिला।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से ऑनलाइन प्रणाली से 2038 करोड़ की 175 परियोजनाएं की आमजन को सुपूर्द।
कुरुक्षेत्र 4 सितंबर : कुरुक्षेत्र की विकास गाथा को ऐतिहासिक पन्नों में लिखने का काम केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही है। इस जिला के विकास रथ को आगे बढ़ाने के लिए गांव फतुहपुर में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है। इतना ही नहीं लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए 100 बैड का एक ओर नया अस्पताल भी बनाए जाएगा। इस शहर को पांच फाटकों से मुक्ति दिलाने व ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए 225 करोड़ रुपए की लागत रेलवे एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण भी वर्ष 2023 में पूरा होने जा रहा है। इस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है।
रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से लघु सचिवालय के सभागार में चेयरमैन रामकरण व थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने लगभग 23 करोड़ रुपए की कुरुक्षेत्र की तीन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया है। इससे पहले करनाल के डा. मंगल सेन सभागार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 2038 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश की विभिन्न 175 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कुरुक्षेत्र के विकास पर पूरा फोकस रहा है। उन्होंने कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय, रेल एलिवेटेड ट्रैक आदि परियोजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2019, अक्टूबर 2020, मार्च 2021 व जून 2021 तक चार बार लगभग 8000 करोड़ रुपए की 766 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जा चुका है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 500 संस्कृत मॉडल स्कूल खोलने के लक्ष्य सहित भ्रष्टाचार को समाप्त करने की योजनाओं पर प्रकाश डाला है।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास की गति को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से शिक्षा विभाग की तरफ से गांव बीड़ मथाना में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन का निर्माण किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से 3 करोड़ 13 लाख और 13 हजार रुपए की राशि का बजट खर्च किया है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की तरफ से गांव किरमच की तरफ बुडेडा हेड पर एक पुल का निर्माण किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 6 करोड़ 73 लाख 63 हजार रुपए की राशि खर्च की जानी है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में कुरुक्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया गया है। इस जिला के आधारभूत इन्फ्रास्ट्राच्कर को मजबूत किया गया है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए योजनाओं का अमलीजामा पहनाने का काम किया है।
शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने सिंचाई विभाग की तरफ से शाहबाद से गांव ठोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर मारकंड़ा नहर के ऊपर गांव दयालपुर और नलवी के निकट पुल का निर्माण किया गया है। इस पुल के निर्माण पर 13 करोड़ 21 लाख 68 हजार रुपए का बजट खर्च किया गया है। इन तीन परियोजनाओं का आम नागरिक को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है और प्रदेश का हर तरफ विकास हो रहा है। इससे हरियाणा देश का पहला विकसित राज्य बनेगा और यहां के लोग खुशहाल होंगे। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने मेहमानों का स्वागत किया और एसडीएम अदिति ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, जजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जखवाला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।