Awaz Jana Desh | awazjanadesh.in
खबरें भ्रष्टाचार राजनीति

Breaking News : *BJP ने संसदीय बोर्ड से गडकरी और शिवराज को हटाया : गडकरी ने 24 दिन पहले नागपुर में कहा था – मन करता है राजनीति छोड़ दूं….

Breaking News : *BJP ने संसदीय बोर्ड से गडकरी और शिवराज को हटाया : गडकरी ने 24 दिन पहले नागपुर में कहा था – मन करता है राजनीति छोड़ दूं

नई दिल्ली: भाजपा ने बुधवार को नए संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का ऐलान किया है। 11 सदस्यों वाले संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटा दिया गया है। नितिन गडकरी ने 24 दिन पहले यानी 24 जुलाई को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था- मन करता है राजनीति छोड़ दूं।

भाजपा ने बुधवार को नए संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का ऐलान किया है। 11 सदस्यों वाले संसदीय बोर्ड से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को हटा दिया गया है। नितिन गडकरी ने 24 दिन पहले यानी 24 जुलाई को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था- मन करता है राजनीति छोड़ दूं।

*गडकरी का राजनेताओं पर दिया बयान भी चर्चा में रहा*

गडकरी ने पिछले साल भी राजनेताओं पर एक और बयान दिया था, जो राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा में रहा। उन्होंने राजस्थान विधानसभा में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा था- आजकल हर किसी की समस्या है, हर कोई दुखी है। जो मुख्यमंत्री बनते हैं, वो इसलिए परेशान रहते हैं कि पता नहीं कब हटा दिया जाए। विधायक इसलिए दुखी हैं, क्योंकि वो मंत्री नहीं बन पाए। मंत्री इसलिए दुखी हैं, क्योंकि उन्हें अच्छा विभाग नहीं मिला। अच्छे विभाग वाले इसलिए दुखी हैं, क्योंकि वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाए।

संसदीय बोर्ड में पहली बार सिख को मिली जगह

संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति में एक भी CM को भी जगह नहीं मिली है। वहीं 11 सदस्यों वाले नए संसदीय बोर्ड में पहली बार सिख समुदाय से इकबाल सिंह लालपुरा को शामिल किया गया है। लालपुरा पूर्व IPS रह चुके हैं। फिलहाल वे अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैं। वहीं बोर्ड में इस बार 6 नए लोगों को जगह दी गई है।

Related posts

नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा, भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस

Editor@Admin

पिछले कल से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वाइरल हो रही है जिसमें एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा स्थानीय व्यक्ति को गोली मारने की धमकी दी गयी थी….

Editor@Admin

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में नगर परिषद की नाकामी लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब

Editor@Admin

Leave a Comment