Awaz Jana Desh | awazjanadesh.in
खबरें

कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम देश का श्रेष्ठ वृद्धाश्रम, देश के अन्य वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें….

कुरुक्षेत्र का प्रेरणा वृद्धाश्रम देश का श्रेष्ठ वृद्धाश्रम, देश के अन्य वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें : डा. अंजली शर्मा।

दैनिक आवाज जनादेश – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

ग्वालियर से सुप्रसिद्ध समाजसेविका डा. अंजली शर्मा कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची और वृद्धाश्रम का किया अवलोकन।

समाजसेविका डा. अंजली शर्मा देश के सभी वृद्धाश्रमों को मिलाकर राष्ट्रीय अभियान शुरू करना चाहती हैं।

 

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती पर बने प्रेरणा वृद्धाश्रम की खुशबू दूर-दूर तक पहुंच रही है। ग्वालियर से सुप्रसिद्ध समाज सेविका डा. अंजली शर्मा भी कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची। डा. अंजली शर्मा देश के वृद्धों के कल्याण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ कार्य कर रही हैं और भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 वृद्धाश्रमों का एक ग्रुप बनाकर वृद्धों की समस्याओं को लेकर उनके निदान के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान शुरू किया है। डा. अंजली शर्मा कोशिश कर रही हैं कि भारत के सभी वृद्धाश्रमों को आपस में मिलाकर उन उनके बीच एक समन्वय बिठाकर विचार-विमर्श कराया जाए। सभी वृद्धाश्रमों का आपस में तालमेल बिठाकर वृद्धों की समस्याओं बारे एक राष्ट्रीय स्तर पर अभियान शुरू किया जाए ताकि हमारी यह विरासत उम्र के इस मोड़ पर लावारिस होकर ना मरे। बल्कि समाज का एक अटूट अंग बनकर हमारी युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। युवा पीढ़ी को भी

यह समझाया जाए कि उन्हें अपने वृद्धों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि कल उनको भी एक दिन वृद्ध होना है। इस कड़ी में जब उन्होंने वृद्धाश्रम का एक अध्ययन शुरू किया तो सर्वप्रथम उन्होंने प्रेरणा वृद्धाश्रम को सर्वश्रेष्ठ पाया। उन्होंने जो कुछ यूट्यूब पर प्रेरणा वृद्धाश्रम बारे जानकारी प्राप्त की थी, वह स्वयं अपनी आंखों से आकर यहां पर देखना चाहती थी। वह इसी लिए कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची थी। उनकी वृद्ध माता जी और दिल्ली की एक सुप्रसिद्ध एडवोकेट आरती दुबे भी लगातार उनके साथ उनके अभियान में जुड़ी हुई हैं। बुजुर्गों के कल्याण के लिए कुछ विशेष कार्य करना चाहती हैं। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला, आशा सिंगला, वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों और प्रेरणा संस्था के सभी सदस्यों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। उन्होंने वृद्धाश्रम के प्रांगण का अवलोकन करके और यहां के बुजुर्गों से बातचीत करके यह पाया कि यह आश्रम वास्तव में ही भारत का सर्वश्रेष्ठ आश्रम है। डा. अंजलि ने प्रेरणा संस्था से जुड़े सभी सदस्यों का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि यहां आकर यहां के बुजुर्गों से मिलकर तथा उनको दी जा सभी निशुल्क सुविधाओं को देखकर उनका मन गदगद है। वह चाहती हैं कि पूरे भारत के वृद्धाश्रम प्रेरणा वृद्धाश्रम का अनुसरण करें और वृद्धों के कल्याण के लिए सच्चे मन से कार्य करें।

प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचने पर समाज सेविका डा. अंजली शर्मा तथा उनके सहयोगियों का स्वागत करते हुए जय भगवान सिंगला एवं प्रेरणा के अन्य सदस्य।

Related posts

माननीय मुख्यमंत्री जी का धर्मशाला में होगा भव्य स्वागत…

Editor@Admin

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात।

Awaz Janadesh

रुस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय लोगो की चिंता बढ़ी

Editor@Admin

Leave a Comment